संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। ग्रामीण विकास विभाग की टीम ने मंगलवार को बिलावर ब्लॉक की भड्डू, लोअर धर्मकोट और अप्पर धर्मकोट में करवाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। ब्लॉक अधिकारी शैलेंद्र पखरु के नेतृत्व में विभाग की टीम अलग-अलग पंचायत में पहुंची और इन पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
अधिकारी ने संबंधित ठेकेदारों को कार्यों की प्रगति गुणवत्ता और समय सीमा के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीण विकास विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।