झेंखर पंचायत के क्यारी गांव में लोगों की समस्या सुनने पहुंचे विधायक दर्शन सिंह। जागरूक पाठक
कठुआ। जनसमस्याओं का समाधान तलाशने के लिए बसोहली के विधायक दर्शन सिंह ने पंचायत झेखर के गांव क्यारी का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को गंभीरता से सुना। मंगलवार को आयोजित दौरे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बसोहली क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। संवाद