फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बोड़ा गांव में राशन वितरण को लेकर विवाद, ग्रामीण दो गुटों में बंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बोड़ा गांव में राशन वितरण प्रणाली को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। जन वितरण विभाग की तरफ से गांव में दो डीलरों की व्यवस्था किए जाने से लोग असंतुष्ट हैं। एक वर्ग सरकारी राशन डीलर का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग पुराने डीलर को सही ठहरा रहा है।
विज्ञापन



सोमवार को गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी कार्यालय पहुंचा और एडीसी कठुआ विश्वजीत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने निलंबित किए गए पुराने राशन डीलर को बहाल किए जाने पर अपनी आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना था कि विभागीय जांच में यदि डीलर के खिलाफ अनियमितताएं पाई गई थीं तो उसे दोबारा बहाल कैसे किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।
लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त डीलर गरीब परिवारों के राशन कार्डों को बीपीएल श्रेणी से हटाकर एपीएल श्रेणी में डाल रहा है। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने कहा कि सरकारी डीलर का विरोध करने वाले लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। उनका आरोप था कि डीसी कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले कई लोग गांव से संबंधित ही नहीं हैं।
विज्ञापन




एडीसी विश्वजीत सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें सलाह दी कि वे अपनी शिकायत लिखित रूप में प्रस्तुत करें, ताकि प्रशासन जांच कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें