फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: होली में रंग भरेंगे स्मोक बम, मांग बढ़ी

विज्ञापन
होली पर बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग नई पिचकारियां देखते हुए - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। रंगों के पर्व होली को लेकर शहर की दुकानें सज गई हैं। दुकानदार ग्राहकों की पसंद और मनोदशा को ध्यान में रखते हुए नए-नए उत्पाद लेकर आए हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी पसंद का सामान खरीद सकें। युवाओं को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगे स्मोक बम भी उनकी दुकान पर मौजूद हैं, जिनकी मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


त्योहार की आहट के साथ ही बाजार में रौनक बढ़ने लगी है और दुकानों पर नए उत्पा ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। हालांकि अभी खरीदारी का दौर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन दुकानदारों का मानना है कि वार्षिक परीक्षाओं के बीच भी लोग पर्व मनाने के लिए समय निकालेंगे। इसी कारण वे अपनी दुकानों को पूरी तरह तैयार कर रहे हैं।

शहर के दुकानदार राम स्वरूप ने बताया कि इस बार उन्होंने ग्राहकों की मांग को देखते हुए हर्बल रंगों और विभिन्न प्रकार की पिचकारियों का विशेष स्टॉक रखा है। इसके साथ ही त्योहार के लिए आई टी-शर्ट, कैप और अलग-अलग तरह के मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें