फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हापा एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई को टिकट चेकिंग स्टाफ ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रेलवे के जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा-हापा एक्सप्रैस में अवैध रूप से टिकट चेकिंग करते फर्जी टीटीई को पकड़ा है। उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार 23 फरवरी को जम्मू से कठुआ के बीच नियमित टिकट चेकिंग के दौरान यह घटना हुई। जम्मू स्टेशन के टिकट चेकिंग स्टाफ शेखर कुमार जब ट्रेन में जांच कर रहे थे। तब उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को टिकट चेक करते हुए देखा। जब स्टाफ ने उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। जांच के दौरान उसका आधिकारिक पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा फर्जी टिकट चेकर को कठुआ जीआरपी के सुपुर्द किया गया। जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के पास से बरामद फर्जी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी कठुआ थाना प्रभारी अजय इंगोत्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी मुनीष कुमार पानीपत का रहने वाला है और जनरल टिकट से सफर कर रहा था।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने स्टाफ की इस सतर्कता की सराहना की। कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टिकट चेक किए जाने या जुर्माने की मांग करने पर तुरंत आधिकारिक स्टाफ या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें