फिट किड्स महोत्सव के पहले दिन खेल प्रतिर्स्पधाओ में भाग लेते विद्यार्थीसंवाद
लर्निंग टेंपल इंग्लिश मीडियम स्कूल कठुआ में दो दिवसीय खेल महोत्सव फिट किड फिएस्टा का आगाज
कठुआ। लर्निंग टेंपल इंग्लिश मीडियम स्कूल कठुआ में दो दिवसीय खेल महोत्सव फिट किड फिएस्टा का आगाज हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त राजेश शर्मा किया।
उपायुक्त ने खेल मशाल प्रज्वलित कर छात्रों और शिक्षकों को सौंपा जिसके बाद मैदान में परिक्रमा की गई। इसके बाद क्लैप योगा, योगासन, बॉक्सिंग और स्पीड बॉल का प्रदर्शन किया गया। पहला खेल हॉकी से बॉल रोलिंग रहा जिसका उपायुक्त ने उद्घाटन किया। इसके बाद फ्लेमिंगो रेस, कार रेस, पिक द बॉल रेस और रिंग पुलिंग रेस आयोजित हुईं जिनमें बच्चों के साथ उनके पिता भी शामिल हुए। दिनभर में कुल 22 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं जो दोपहर तक चलीं। पुरस्कार वितरण शनिवार को आयोजित होगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जतिंदर सेठी (प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कठुआ), सतपाल मंसोत्रा, डॉ. मदन मोहन शर्मा और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त राजेश शर्मा ने एक पौधा रोपकर ग्रीन कठुआ का संदेश दिया और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल और योग से छात्रों को ऊर्जा और बुद्धिमत्ता मिलती है जिससे वे पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों के मंच संचालन और योग प्रदर्शन की भी प्रशंसा की।