फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से रोज लग रहा जाम

Sat, 21 Feb 2026 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
धार सड़क नगरोटा गुजरु चौक में लंबे समय तक फंसे रहते हैं वाहन
विज्ञापन

रामकोट। धार सड़क नगरोटा गुजरु चौक में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन जाम लग रहा है। अमूमन जाम की स्थिति में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें और बेतरतीब वाहनों के कारण चालकों को लंबे समय तक जाम में फंसना पड़ता है।
इस वजह से दिनभर बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरोटा गुजरु चौक में खरीदारी के लिए कस्बे से सटी लगभग आठ पंचायतों के दूरदराज के इलाकों से लोग आते हैं। पार्किंग न होने से खरीदार और व्यापारी अपने दोपहिया, चार पहिया वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा करते हैं जिससे जाम लगता है। धार सड़क पर चलने वाले वाहन भी इस वजह से कई बार जाम में फंस जाते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग अड्डे पर स्थित निजी चिकित्सा केंद्रों में इलाज के लिए आते हैं उनको भी जाम की स्थिति में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से कई बार वाहन चालकों में विवाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीक में ही राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरू है। स्कूल के विद्यार्थी भी चौक से ही आवागमन करते हैं। जाम की स्थिति और वाहनों का बेतरतीब लगना उनके लिए परेशानी का कारण बनता है। अरुण गुप्ता, तिलकराज, संजय गुप्ता, अजीत कुमार और दीपक गुप्ता ने प्रशासन से नगरोटा गुजरू इलाके में जल्द पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें