फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कैंटर से टकराया टेंपो ट्रैवलर, चार विदेशी पर्यटक और चालक जख्मी

Thu, 19 Feb 2026 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लखनपुर में हादसे का ​शिकार हुआ विदेशी पर्यटकों का टैंपो ट्रेवलर। संवाद
विज्ञापन
मंगलवार देर रात 11:30 बजे प्रवेशद्वार लखनपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन

कैंटर से टकराया टैंपो ट्रैवलर
कठुआ। प्रवेशद्वार लखनपुर में एक टेंपो ट्रेवलर कैंटर से टकरा गया। हादसे में सवार चार विदेशी पर्यटक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
मंगलवार देर रात 11:30 बजे हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पशुपालन विभाग के डॉक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जीएमसी कठुआ में प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान प्रेमावती (53) पत्नी कलीमोत्तो, भारती गंगोदीन (49) पत्नी विकास गंगोदीन, कलीमोत्तो (55) पुत्र सिंघो पिल्लै और विकास गंगोदीन (52) पुत्र देवदत्त गंगोदीन सभी निवासी मॉरीशस के रूप में हुई है। इसमें प्रेमावती के सिर और सीने में लगी चोट के कारण उसकी हालत गंभीर बताई गई है जबकि टैंपो ट्रैवलर के घायल चालक की पहचान संजय चौटाला (45) पुत्र ऋषि पॉल निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।

लखनपुर थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि मॉरिशियस के सात पर्यटकों को कटड़ा ले जा रही टेंपो ट्रैवलर लखनपुर कॉरिडोर में पहले से खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में चार विदेशी पर्यटक घायल हो गए जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट
कठुआ सड़क हादसे में तीन मरीज घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी जम्मू सुबह चार बजे लाया गया। जिनमें एक परमावती (53) के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालात नाजुक है जो आईसीयू में भर्ती हैं और वहीं, उनके साथ और दो मरीज है जो सामान्य रुप से घायल है उनका भी उपचार हास्पिटल में ही चल रहा है। यह सभी मॉरीशस देश के हैं।
- भरत भूषण मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएमसी जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें