फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिंद्रा पिकअप खाई में लुढ़की<bha>;</bha> एक की मौत, चालक घायल

Thu, 19 Feb 2026 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर मछेडी मार्ग पर हादसे का ​शिकार हुई पिकअपजागरूक पाठक
विज्ञापन
बिलावर। बिलावर से मछेड़ी सड़क पर बुधवार सुबह सुच्चार जंगल के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार महिंद्रा पिकअप बदनोता गांव से बिलावर की ओर आ रही थी। सुबह 10 बजे जब वाहन सुच्चार जंगल के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा नानगला से तीन किलोमीटर की दूरी पर हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग नानगला में तैनात सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और निजी वाहन की मदद से उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने 45 वर्षीय रमेश कुमार, निवासी बदनोता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक 40 वर्षीय अजीत कुमार, निवासी बदनोता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें