फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मुख्य कृषि अधिकारी ने किसान खिदमत घर के संचालकों के साथ किया संवाद

Thu, 19 Feb 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कृ​षि विभाग की ओर से आयोजित केकेजी के कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बायोमिट्रिक स्कैनर सौंपते ह
विज्ञापन
कृषि उद्यमियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। कश्मीर कृषि निदेशालय की पहल पर जिले के कृषि उद्यमियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर कुमार खजूरिया की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में 60 के करीब किसान खिदमत घर के युवा संचालकों ने हिस्सा लिया।

जिला कृषि कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य कृषि अधिकारी ने किसान खिदमत घर के संचालकों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कृषि अधिकारियों व प्रतिभागियों के बीच संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसान खिदमत घर के युवा संचालकों ने उन्हें अब तक खाद और पेस्टीसाइड न मिलने के बारे में कृषि अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि इस बारे में उन्होंने विभाग के निदेशक के साथ पत्राचार किया है। अगले सीजन में इसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी (एक्सटेंशन) राज सिंह सुम्बड़िया ने बताया कि दो दिन के इस कार्यक्रम के दौरान पहले दिन सभी केकेजी संचालकों को कृषि उद्यमिता प्लेटफॉर्म और किसान सेवाओं, कृषि व्यवसाय परिदृश्य और बाजार अवसरों की पहचान, कृषि योजनाएं और व्यवसाय अवसर, वैल्यू चेन मानक, इनपुट डिजाइन, पैकेजिंग और व्यवसाय रणनीतियाें जबकि दूसरे दिन कृषि नियमावली, प्रमाणन और गुणवत्ता आश्वासन, व्यवसाय योजना और वित्तीय प्रबंधन मॉडल के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि उद्यमियों को आधुनिक तकनीकों, कानूनी अनुपालन, वित्तीय प्रबंधन और उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें