बनी में डिग्री कॉलेज और यातायात विभाग के साथ विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैलीसंवाद
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज बनी के रोड सेफ्टी क्लब और एनएसएस यूनिट ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा पर रोड शो और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता सत्र के दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों में एएसआई चरण चौधरी, हेड कांस्टेबल दर्शन कुमार और जोगिंदर ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क हादसों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, गति सीमा का पालन और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से परहेज करने पर विशेष जोर दिया। संवाद