भड्डू प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेला गया पहला सेमीफाइनल मैच
बिलावर। भड्डू प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें दमन इलेवन विजयपुर की टीम ने बनखंडी वॉरियर्स महानपुर की टीम को 103 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
बनखंडी वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया और दमन इलेवन की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। निर्धारित 20 ओवर के मैच में दमन इलेवन की टीम ने 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनखंडी वॉरियर्स महानपुर की टीम टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दमन इलेवन ने 103 रनों से मैच जीतकर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। दमन इलेवन के गेंदबाज मन्नू ने मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और चार विकेट लिए जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजक अंशुल शर्मा, धीरज, अरु और नितिन ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा फाइनल मैच 19 फरवरी वीरवार को अरु इलेवन और 6 हिट भड्डू की टीमों के बीच खेला जाएगा।