फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मानदेय बढ़ाया जाए, बकाया वेतन का भुगतान जल्द हो

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू कश्मीर सरकार ने डेढ़ वर्ष पहले जल शक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को बकाया वेतन का भुगतान करने और मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

यह बातें जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को नेताजी पार्क फिंतर में आयोजित की गई बैठक के दौरान कहीं। प्रधान बीरबल जलमेरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक मे बिलावर सबडिवीजन में तैनात अस्थायी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि जल शक्ति विभाग के मंत्री ने जम्मू में काम छोड़ हड़ताल के दौरान उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द उनका मानदेय बढ़ाया जाएगा और उनको पिछले 70 महीनों के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया।
अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि मौजूदा समय में उन्हें 9300 रुपये महीने का भुगतान किया जाता है जो इस महंगाई के दौर में बहुत कम है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के मंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी लंबित मांगों को पूरा किया जाए और उन्हें स्थायी करने के लिए एस आर ओ 64 के तहत भर्ती नीति बनाई जाए ताकि जल शक्ति विभाग में पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे अस्थायी कर्मचारियों को राहत मिल सके। इस मौके पर कमलेश, प्रेम सिंह, देशराज, केवल कुमार, बंसीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें