फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश के बाद किसान खुश, अब फसल को खाद देने की तैयारी में जुटे

विज्ञापन
गेहूं की फसल को खाद देता किसान। - फोटो : bilawar news
विज्ञापन
बिलावर। इलाके में बारिश होने के बाद किसान खासे खुश दिखाई दे रहे हैं। गेहूं की फसल के अनुकूल मौसम हो गया है और अब गेहूं को पानी लगाने की जरूरत नहीं है। बारिश से गेहूं की फसल के लिए खेतों में अनुकूल मात्रा में नमी हो गई है। इसके बाद अब किसान गेहूं की फसल में यूरिया खाद डालने के कार्य में जुट गए हैं। गेहूं की बिजाई का काम पूरा किए हुए 2 महीनों से अधिक हो गए हैं और इलाके में बारिश न होने के कारण किसानों ने गेहूं की फसल को यूरिया खाद नहीं दी थी।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बारिश होने से अब उन्हें उम्मीद जगी है कि गेहूं की फसल की पैदावार अच्छी होगी। उन्होंने बताया कि इलाके में सिंचाई की व्यवस्था बहुत कम है। ज्यादातर इलाके में बारिश के पानी पर ही किसान निर्भर रहकर फसल लगाते हैं। बताया कि उन्होंने खाद डालने का काम शुरू कर दिया है और दो दिनों के भीतर वह फसल को खाद देने के काम को पूरा कर लेंगे। किसान अंग्रेज सिंह, सोमराज, रामकृष्ण और राजेश सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से इलाके में बारिश नहीं हुई थी। इसके कारण खेतों में लगाई गई गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी थी। अब बारिश होने से गेहूं की फसल की पैदावार अच्छी होने की संभावना है और खाद देने के बाद फसल और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अब फसल के लिए तेज धूप की जरूरत है वहीं फसल में खरपतवार न बढ़े, इसलिए वह खेतों में यूरिया खाद देने मे जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें