फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किशनपुर पंचायत में छह महीनों से खराब पड़ा है हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड 6 में भूजल विभाग की ओर से लगाया गया हैंडपंप पिछले 6 महीने से खराब पड़ा है। अनिल कुमार, गुलशन, देवेंद्र और संजय कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लाखों रुपए की राशि खर्च की गई है। इसका वार्ड 6 के 500 से अधिक लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वार्ड 6 के कई लोग इसी हैंडपंप पर पेयजल के लिए निर्भर हैं जिन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार भूजल विभाग को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने भूजल विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द खराब हुए हैंडपंप को ठीक करवाया जाए। इससे लोगों को हैंडपंप की सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें