फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों को सिखाया उद्यमिता का व्यावहारिक पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रबंधन अध्ययन संस्थान, जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ कैम्पस में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एंटरप्रेन्योरशिप की बेसिक बातें: एक बिजनेस सीखें, बनाएं और सिमुलेट करें, विषय पर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की सोच को प्रोत्साहित करना, नवाचार की भावना को विकसित करना तथा व्यवसाय की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया। इसमें व्यवसाय की योजना बनाने, उसे स्थापित करने और सिमुलेशन के माध्यम से उसका अभ्यास करने पर विशेष ध्यान दिया गया। छात्रों को यह समझाया गया कि किस प्रकार एक विचार को व्यावहारिक व्यवसाय में बदला जा सकता है और इसके लिए किन-किन चरणों से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने नवाचार को आधुनिक समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल पारंपरिक सोच से आगे बढ़ना संभव नहीं है, बल्कि नए विचारों और तकनीकी प्रयोगों को अपनाना ही सफलता की कुंजी है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और समस्या समाधान जैसे कौशलों का भी प्रशिक्षण दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कठुआ कैम्पस में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों को न केवल उद्यमिता के सिद्धांतों से परिचित कराया, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया। सिमुलेशन अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों ने व्यवसायिक चुनौतियों का सामना करने और समाधान खोजने की कला सीखी। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा और भविष्य में स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा मिली। जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह की पहल से क्षेत्र के युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें