फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मकवाल के वार्ड-7 में कई महीनों से नल से पानी नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। मकवाल के वार्ड-7 लेडी मोहल्ले में पिछले कई महीनों से नल से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी मोहनलाल ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोग नजदीकी बावली से पानी ला रहे हैं। ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि गर्मियों के दिनों में यह परेशानी विकराल रूप धारण कर लेती है। बावली में भी पानी सूख जाता है तो लोगों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। स्थानीय मोहल्ला वासियों ने बताया कि यहां हर घर नल तो विभाग की ओर से लगा दिए गए लेकिन उनमें पानी की उचित आपूर्ति विभाग देना भूल गया। बताया कि जल जीवन मिशन परियोजना का भी लोगों को लाभ नहीं मिला। परियोजना के अंतर्गत यहां नई पाइपलाइन तो बिछा दी गई लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें