फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। यातायात विभाग ने मंगलवार को किशनपुर गांव में जागरूक किया गया। डीटीआई मोहनलाल ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा सड़क पर चलते समय बाईं ओर चलें। दाईं ओर से ओवरटेक करें। वाहन चलाते समय यातायात नियमों, संकेत का पालन अवश्य करें। यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। अधिकारी ने लोगों को बताया कि दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग न करें। चारपहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें। डीटीआई ने कहा कि अगर कोई भी चालक ओवरलोडिंग करता है या यात्रियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करता है तो यातायात विभाग की हेल्पलाइन नंबर 112 पर विभाग को अवगत करवाएं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाहन न चलाएं। लोगों को जागरूक करने के बाद ट्रैफिक विभाग में उपमंडल की अलग-अलग सड़कों पर नाके लगाए और वाहनों के दस्तावेज की जांच की। कार्रवाई के दौरान दस्तावेज न होने पर तीन मिनी बसों और एक ई रिक्शा को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें