फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य पर जोर : बिलावरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिलावर में बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बलदेव सिंह बिलावरिया ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहाड़ी जिला के अलग-अलग इलाकों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने बजट 2026 की सराहना की। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह बजट सबका साथ और सबका विकास का प्रतीक है जो किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी है। बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य पर जोर दिया गया है। इससे आम जनता को सीधा फायदा होगा। इस मौके पर मौजूद पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण ने सरकार की आर्थिक नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बजट देश की आर्थिक नींव को मजबूत करेगा। इस मौके पर मौजूद अन्य कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजना को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें