बिलावर। रविवार को इलाके के मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। सुबह 10 बजे के बाद आसमान पर घने बादलों ने डेरा जमा लिया। इसके बाद बूंदाबांदी की शुरुआत हो गई जो दिन भर जारी रही। बूंदाबांदी के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलने का दौर भी जारी रहा।
इससे उपमंडल के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। ऊपरी क्षेत्रों में 6 इंच बर्फबारी हुई जिससे इलाके में ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया। शाम 6:30 बजे इलाके में बूंदाबांदी और सर्द हवाएं चलने का दौर जारी था। अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकार्ड किया गया। बता दें कि पिछले तीन दिनों से इलाके का मौसम साफ रहने पर लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली थी ।