फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गुनी गांव की सड़क के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करने की ग्रामीणों ने की मांग

Mon, 02 Feb 2026 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हटली से गुनी तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण यह काम बीच में ही रोक दिया गया था लेकिन अब मौसम साफ होने के बावजूद कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क का इंतजार करते हुए उन्हें कई साल बीत गए हैं और यदि इस बार भी निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आने वाली बरसात में उन्हें फिर से रास्ते की समस्या झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि आठ वर्ष पूर्व हटली से गुनी तक पांच किलोमीटर सड़क निर्माण की योजना शुरू की गई थी लेकिन अब तक केवल डेढ़ किलोमीटर हिस्से पर ही तारकोल बिछाया गया है। शेष साढ़े तीन किलोमीटर का हिस्सा आज भी कच्चा पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह खड्डे होने से बरसात के दिनों में आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाना चुनौती बन जाता है और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है।



स्थानीय सुरेश कुमार ने बताया कि अधूरे निर्माण के कारण दो पंचायतों के सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से कई बार गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लगभग 200 परिवारों को राहत मिलेगी और जीवनयापन आसान होगा। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि अब जबकि मौसम अनुकूल है तो कार्य को तुरंत पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें