फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अनिकेत मिस्टर और अनिया मिस आर्माइट

Mon, 02 Feb 2026 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
आर्मी प​ब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करती प्रधानाचार्य। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट में 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह कारवां फेयरवेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, गर्मजोशी और जश्न के माहौल से भरपूर रहा जिसने विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए इसे यादगार बना दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. विशाखा शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में बारहवीं के विद्यार्थियों को परीक्षाओं में कड़ी मेहनत करने की राह दिखाई गई।
समारोह में विभिन्न छात्र-छात्राओं को दिए गए विशेष खिताब मुख्य आकर्षण रहे। निर्णायक मंडल की ओर से मूल्यांकन के बाद अनिकेत शर्मा को मिस्टर आर्माइट और अनिया को मिस आर्माइट के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. विशाखा शर्मा ने छात्रों को एकाग्र बने रहने, कड़ी मेहनत करने और सफलता को दृढ़ संकल्प व ईमानदारी के साथ हासिल करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन, मूल्य और धैर्य बनाए रखने की अपील की। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल भावनात्मक रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें