फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महानपुर में नशा मुक्ति युवा मैराथन का आयोजन

Mon, 02 Feb 2026 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
महानपुर में आयोजित मैराथन के प्रतिभागी युवा मुख्य अति​थि के साथ। विज्ञ​प्ति - फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर महानपुर में एक विशेष युवा नशा मुक्ति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। लगभग दो किलोमीटर लंबी इस दौड़ में क्षेत्र के डेढ़ सौ से दो सौ युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में होने इस दौड़ के दौरान प्रतिभागियों की ओर से लगाए जाने वाले भारत माता के जयघोष से वातावरण देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से सराबोर रहा। दौड़ के संपन्न होने पर मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जयमल सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानपुर के पूर्व सरपंच सोनू गुप्ता ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से देश प्रेम और समाज सेवा की राह अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें