फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल

Wed, 28 Jan 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे परिवार की कार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेला मोड़ में डिवाडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की अलसुबह हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें विशेषज्ञ जांच के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जहां हुई जांच के बाद सभी घायलों की हालत स्थिर पाए जाने के बाद घायलों की सहमति से उन्हें अपने घर जाने की इजाजत दे दी गई है। घायलों की पहचान प्रियंका देवी (43) पत्नी राजेश शर्मा, ज्योति देवी (23) पुत्री राजेश शर्मा निवासी गांधी कॉलोनी गली नंबर 10, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, सुमन अरोड़ा (46) पत्नी राकेश अरोड़ा, गौरव अरोड़ा (29) पुत्र राकेश अरोड़ा, दिव्यांश अरोड़ा (23) पुत्र राकेश अरोड़ा निवासी गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर और रजत (29) पुत्र राजिंदर निवासी सर्राफा बाजार मंडी गोना, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
घायल दिव्यांश अरोड़ा के अनुसार वह सभी कार संख्या यूपी16एएल 9762 में माता का दर्शन कर घर को वापस जा रहे थे। कार रजत चला रहा था। इसी बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह भी घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें