फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में दिनभर चलती रहीं सर्द हवाएं

Wed, 28 Jan 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी के द्रौड़ इलाके में भारी बर्फबारी  के बीच अपने काम निपटाता एक व्य​क्तिजागरूक पाठक
विज्ञापन
बिजली लाइनों में फाल्ट आने से उपमंडल की 50000 से अधिक आबादी परेशान
विज्ञापन

बिलावर। इलाके में मंगलवार को हुई बारिश और पहाड़ी इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी के बाद इलाके में ठिठुरन का दौर लगातार जारी रहा। मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई बारिश शाम तक लगातार जारी रही। उपमंडल से सटे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहने से जनजीवन प्रभावित रहा।
दिनभर तेज हवाएं चलने का दौर जारी रहा जिससे ठंड में काफी इजाफा हुआ और पहाड़ी इलाकों का तापमान -3 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट के चलते मैदानी इलाकों में दिनभर सर्द हवाएं चलीं। कस्बे के मुख्य बाजार में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते दिखाई दिए। शाम सात बजे तक इलाके में बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन




मंगलवार सुबह 9 बजे से गुल हुई बिजली दोपहर 2 बजे बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल मंगलवार सुबह 9 बजे से बारिश शुरू होने के बाद बिजली लाइनों में फाल्ट आने से उपमंडल की 50000 से अधिक आबादी को बिना बिजली के रहना पड़ा। दिलावर से सटे किशनपुर गांव में शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। नीलम कुमार, मोहन सिंह, राहुल, सरदारी लाल और जितेंद्र खजूरिया ने कहा कि जरा सी बारिश होने के बाद हमेशा बिजली सप्लाई प्रभावित रहती है। उन्होंने कहा कि वह हर महीने बिजली के बिलों का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद विभाग बिजली सुविधा प्रदान करने में विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन



बारिश की वजह से दूर दराज देहरीगला इलाके को जोड़ने वाली सड़क पर फिसलन बढ़ने से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। दूरदराज इलाके के लोगों को निचले और ऊपरी इलाकों की तरफ आने जाने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ा। डूंगाडा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर बने गहरे गढ़ों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ी और सड़क पर जल भराव के कारण लोगों को पैदल आवागमन करने के लिए परेशान होना पड़ा। कटली सड़क पर फिसलन बढ़ने से मंगलवार के दिन बहुत कम वाहन सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें