फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua: कठुआ के बिलावर में फिर दिखे संदिग्ध आतंकी, सेना ने तुरंत शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Sat, 24 Jan 2026 12:41 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

कठुआ के बिलावर क्षेत्र के धर्मपुर सुराणा में संदिग्ध आतंकियों के दिखाई देने पर सेना ने तत्काल ऑपरेशन शुरू किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर एम्बुश लगाकर कार्रवाई जारी रखी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलावर के धर्मपुर सुराणा में आज सेना ने संदिग्ध आतंकियों के दिखाई देने पर तत्काल आपरेशन शुरू कर दिया। यह कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब सेना दो माह से सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को ढेर करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी और तुरंत एम्बुश लगाकर ऑपरेशन शुरू कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सेना ने इलाके को घेर लिया है और संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां इस इलाके में सतर्क हैं और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इलाके से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें