फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बर्फबारी से बनी-भद्रवाह मार्ग ठप, लोआंग-सरथल सड़क हुई बाधित

Wed, 28 Jan 2026 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ शहर में बारिश के दौरान स्कूटी पर छात्रा लेकर जाते हुए संवाद
विज्ञापन
- बिजली लाइनों को नुकसान, 40 ट्रांसफार्मर बंद, कई इलाके अंधेरे में डूबे
विज्ञापन

- छत्रगला, सरथल, डंडी गुट्टू, भंडार, नुकनाली, कमलोह गला और कैलाश कुंड में दो से चार फुट तक बर्फबारी
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों ने लगातार एक सप्ताह में दूसरी बार भारी बर्फबारी का दौर देखा। लंबे समय से पहाड़ी इलाकों में बर्फ का इंतजार था। इससे किसानों और बागवानों को तो राहत मिली है लेकिन सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बनी सब डिवीजन के अधिकांश पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।
संदरूण, डंडी गुट्टू, छत्रगला, सरथल, कमलोह गला, नुकनाली और कैलाश कुंड के पहाड़ों की चोटियां पर दो से चार फुट की मोटी चादर बिछ गई है। उधर, बारिश से निचले इलाके भी शीतलहर की चपेट में चले गए हैं। मैदानी इलाकों में सोमवार से घने बादल छाए रहने के बाद सोमवार को बूंदाबांदी और इसके बाद बारिश से पारा अचानक लुढ़क गया। दोपहर तक रुक रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश ने बिजली बहाली के कार्यों में भी खलल डाला लेकिन दोपहर होते तक कई इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अनुसार बनी सब डिवीजन में कई जगह भारी बर्फबारी से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर इलाकों में बिजली सेवा बहाल कर दी गई है। लेकिन लोहाई मल्हार के छह और बनी, डुग्गन के तीस से ज्यादा ट्रांस्फार्मर बंद हैं। ऐसे में कई इलाके मंगलवार को अंधेरे में डूब रहे। बर्फबारी ने पर्यटकों को आकर्षित किया है। स्थानीय पर्यटन बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए सरथल की ओर रवाना हुए। हालांकि खडकल से आगे भारी बर्फबारी से मार्ग बंद रहा। ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ा। बनी-भद्रवाह मार्ग ठप हो गया है और फिलहाल सरथल भी बनी मुख्यालय से सड़क संपर्क से कटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें