फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दाती माता के दर पर माथा टेका, खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन

Sat, 24 Jan 2026 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
खजूरिया बिरादरी की वा​र्षिक मेल में सत्संग करती महिलाएंसंवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
हीरानगर, कठुआ, जम्मू, सांबा समेत पंजाब से भी बिरादरी के सदस्य हुए शामिल
विज्ञापन

कठुआ। वार्षिक परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी पर हीरानगर में खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल आयोजित की गई। शुक्रवार को हीरानगर के दाती माता मंदिर परिसर में भारी बारिश के बीच भी मेल का उत्साह के साथ आयोजन किया गया। इस दौरान दाती के पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं ने शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेल में हीरानगर, कठुआ, जम्मू, सांबा समेत पंजाब से भी बिरादरी के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर हर वर्ष आयोजित होने वाली इस मेल का आगाज सुबह आठ बजे हवन पूजन के साथ हुआ। सुबह से ही मंदिर में भक्त कुलदेवी और कुलदेव के दर्शन के लिए पहुंचते नजर आए। 11 बजे के लगभग हवन-पूजन संपन्न होने के साथ ही पूर्णाहुति दी गई, जिसके बाद कुलदेवी की महाआरती में बिरादरी के सदस्य शामिल हुए। बिरादरी के सदस्यों ने पवित्र स्थल की परिक्रमा कर मन्नतें मांगीं। वहीं महिलाओं ने सत्संग भी किया। इसके बाद कुलदेवी को भोग लगाने के बाद भंडारा खोल दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने कुलदेवी स्थान की पवित्र बावली से चरणामृत के रूप में जल को भी भरा। बाद में सदस्यों ने बैठक कर इस पवित्र स्थल को विकसित करने पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें