फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आसमान से गिरे बर्फ के फाहे, पहाड़ों ने ओढ़ी मोटी सफेद चादर, पारा लुढ़का

Sat, 24 Jan 2026 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी के ढग्गर में बर्फबारी से ढंके मकान और पेड़संवाद - फोटो : पुलिस लाइन ग्राउंड में हवाई हमले के दौरान लगी आग ।
विज्ञापन
जिले के दूर दराज इलाकों में तीन फुट से अधिक बर्फबारी
विज्ञापन

बनी कस्बे में भी गिरे बर्फ के फाहे


कठुआ। जिले में मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक एक फुट से लेकर तीन फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ी तो मैदानी इलाकों में वीरवार शाम से जारी बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार दिन भी मैदानों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा।
बनी सब डिवीजन के साथ साथ लोहाई मल्हार के इलाकों में छह इंच से लेकर तीन फुट तक बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में 68 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। मौसम की करवट से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। उधर, बिलावर, बसोहली के इलाकों में बारिश का दौर लगातार जारी रहा। वहीं कठुआ और आसपास शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद बारिश थम गई।
विज्ञापन

जिले में बर्फबारी और बारिश का मौसम किसानों और बागवानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। पूरा सर्दियों का मौसम इस बार सूखा जाने से किसान और बागवान निराश थे। इससे असिंचित क्षेत्रों में फसलों को संजीवनी मिली है।
सर्दी के मौसम में पिछले दो महीने से हो रहा अच्छी बारिश का इंतजार आखिरकार वीरवार रात को पूरा हो गया। देर रात से जिले के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। सुबह बनी सब डिवीजन के दूर दराज इलाकों में बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए।जिसके बाद लोआंग, खद्दर किलोर, ढग्गर, डुग्गन, जोडेयां, दौला के अलावा भंडार और डंडी गट्टू के इलाके में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी का सिलसिला दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। दोपहर के समय बनी कस्बे में भी बर्फ के फाहे गिरे। बनी बसोहली मार्ग पर भी बर्फबारी करडोह तक दर्ज की गई। चला और बांजल के इलाके भी बर्फ की चादर में लिपट गए। देर शाम तक नुकनाली, कैलाश कुंड और छत्रगलां टॉप में जहां तीन फुट से अधिक बर्फ दर्ज की जा चुकी थी वहीं लोहाई मल्हार के डगरी टॉप से लेकर आसपास के उच्च पवर्तीय इलाकों में भी ढाई फुट से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई। पर्यटन स्थल सरथल में भी तीन फुट तक बर्फ की परत जमा हो गई है।
...............

निचले इलाकों में अलाव सेकने को मजबूर हुए लोग, बिजली सेवा भी रही प्रभावित


वहीं बसोहली और बनी के इलाकों में लोगों को मौसम के इस बदले रूप ने आग सेंकने को मजबूर कर दिया। कठुआ के मैदानी इलाकों में बीते चौबीस घंटे पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

वीरवार रात से ही बारिश शुरू होने के बाद जिले में बिजली गुल हो गई। सुबह भारी बर्फबारी के बीच बनी और ढग्गर के इलाको में बिजली लाइनों को भी आंशिक नुकसान की जानकारी है। एसडीएम बनी संदीप कुमार ने बताया कि कुछ इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित हुई है। जिन्हें बहाल करने में टीमें जुटी हुई हैं। लोआंग से सरथल के बीच भारी बर्फबारी से सड़क यातायात प्रभावित है। बर्फबारी थमने के साथ ही इसे हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं कुछ दूर दराज के लिंक मार्ग भी आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। किसी भी क्षेत्र से कोई भी नुकसान की जानकारी नहीं है।

.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें