बनी में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोधजागरूक पाठक
- फोटो : पुलिस लाइन ग्राउंड में हवाई हमले के दौरान लगी आग ।
कठुआ। जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। इसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लेखराज सुंदरम ने किया।
कार्यक्रम के दौरान लेखराज सुंदरम ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा है जिसने गरीब और मजदूर वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को सुरक्षित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और गलत नीतियों के कारण मनरेगा योजना कमजोर होती जा रही है जिससे ग्रामीण जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेखराज सुंदरम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों और मजदूरों के हितों की रक्षा करती रही है और आगे भी मनरेगा जैसी योजनाओं को बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।