फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गुणवत्ता पर सवाल, ठेकेदार को दिए काम रोकने के निर्देश

Fri, 23 Jan 2026 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नजोत पंचायत के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल सल्ली की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। लोक निर्माण विभाग की ओर से स्कूल में एक नया कमरा बनाया जा रहा है जिसकी गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उधर, विभाग ने ठेकेदार को काम रोकने के निर्देश दे दिए हैं। स्थानीय महेंद्र कुमार, रतन मास्टर, निक्का राम और बिट्टू राम का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से स्कूल में एक नया कमरा बनाया जा रहा है। इस पर लगभग 10 लाख खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कमरे की दीवारें लगाने और पिल्लर बनाने का काम चल रहा है और निर्माण कार्य में जो ईंट इस्तेमाल की जा रही है वह कच्ची है। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते कहा कि विभाग के लचीले रवैया के कारण संबंधित ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने इस संदर्भ में जिला उपायुक्त कठुआ से संज्ञान लेने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें