फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 15 जिलों से आए खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल

Thu, 22 Jan 2026 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम में लड़कियों की दो दिवसीय अंतर जिला थांग-ता प्रतियोगिता के मुकाबलेसंवाद
विज्ञापन
अंतर-जिला यूटी स्तरीय गर्ल्स थांग-ता प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

कठुआ। अंतर जिला यूटी स्तरीय गर्ल्स थांग-ता प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है। शहर के इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 15 जिलों से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने कौशल, अनुशासन और पारंपरिक मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता युवा सेवा एवं खेल विभाग के वार्षिक गतिविधि कैलेंडर के तहत खेली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा युवा पीढ़ी में खेल भावना और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता पैदा करना है। चैंपियनशिप का तकनीकी संचालन तकनीकी अधिकारियों की टीम कर रही है जिसमें मोहम्मद हुसैन, तारिक मोही-उद-दीन और शबीरा जान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें