फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाने पर कई मकान मालिकों पर एफआईआर

Fri, 23 Jan 2026 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
किराएदारों के वेरिफिकेशन पर सख्त हुआ प्रशासन
विज्ञापन

कठुआ। जिला पुलिस ने किरायेदार सत्यापन नियमों और कानूनी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान कई मकान मालिकों ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं।
जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र में पुलिस पोस्ट नगरी को सूचना मिली कि फेनु पुत्र कासिम दीन निवासी अजीजपुर बडाला ने घर में किरायेदार रखे हैं लेकिन उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं अन्य मामले में अजीजपुर बडाला के निवासी रशपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, सनी सिंह और कर्ण सिंह ने जमीन पर झुग्गियां बनाकर ट्राईकॉन कंपनी और कल्याण प्रोजेक्ट्स के लगभग 100-200 मजदूरों को किराये पर रखा है। ये किरायेदार उत्तर प्रदेश, कश्मीर और अन्य राज्यों से थे। इनका भी पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। इस संबंध में थाना कठुआ में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने स्पष्ट किया कि सभी मकान मालिकों को किरायेदार सत्यापन और पंजीकरण नियमों का पालन करना अनिवार्य है। किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

काॅलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों में बढे़ किरायेदार
कीड़ियां गंडियाल घाटी में औद्योगिकीकरण के बाद कठुआ शहर में जहां बड़े पैमाने पर किरायेदार और पीजी सिस्टम शुरू हुआ है। ग्रामीण इलाकों में भी किरायेदारों का प्रचलन बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिले में पूर्व में भी किरायेदारों के सत्यापन को लेकर आदेश जारी होते रहे लेकिन यह जमीनी स्तर पर हकीकत नहीं बन पाए हैं। कठुआ शहर में ही बड़े पैमाने पर घरों में किरायेदार हैं। जिनकी पहचान होना और उनका रिकार्ड रखा जाना भी जरूरी है। खासकर तब जबकि जिले में अपराध भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नगरी क्षेत्र में दर्ज हुए मामलों से जिला पुलिस ने मकान मालिकों को एक कड़ा संदेश भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें