फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने दो मामलों में 21 मवेशी छुड़ाए, आरोपी माैके से फरार

Fri, 23 Jan 2026 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस की सक्रियता के दावों के बावजूद जिले में मवेशी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को मवेशी तस्करी के दो अलग-अलग मामले सामने आए। दोनों में पुलिस ने 21 मवेशियों को मुक्त करवा लिया है लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पहला मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन कीड़ियां गंडयाल चौकी का है जहां वीरवार सुबह पुलिस ने पंजाब की ओर से आ रहे बंद बल्कर को नाके पर रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने गति को तेज कर वहां से फरार होने का प्रयास किया।
नाके पर तैनात पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो थोड़ी दूर पर बल्कर खड़ा मिला जिसका चालक वहां से फरार था। टीम ने बल्कर की जब जांच की। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन को कब्जे में ले लिया और कीड़ियां गंडयाल गोशाला पहुंचाया। यहां जेसीबी की मदद से जब बल्कर को खोला गया तो उसमें 16 मवेशी बरामद हुए जिन्हें मुक्त कराने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई के लिए बल्कर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सीमावर्ती क्षेत्र राजबाग थाना क्षेत्र के मढ़ीन व हरियाचक चौकियों की संयुक्त टीम ने वीरवार सुबह कार्रवाई करते हुए गो-तस्करी की बड़ी कोशिश को विफल किया।
नाकाबंदी के दौरान वहां से गुजर रहे महिंद्रा वाहन का चालक रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गया। इसका पुलिस ने पीछा किया तो चालक वाहन को खेतों की तरफ मोड़ दिया जहां वह नाले में फंस गया।
विज्ञापन

मौके का फायदा उठाकर चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने वाहन में मौजूद पांच गोवंशों को तस्करी से मुक्त करवा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें