फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीमांत किसानों ने उठाई मालिकाना हक की मांग, विधायक से मिले

Thu, 22 Jan 2026 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में सरकारी भूमि पर खेती करने वाले किसानों ने एक बार फिर मालिकाना हक की मांग तेज कर दी है। बुधवार को सीमांत गांवों के किसानों का प्रतिनिधिमंडल विधायक विजय शर्मा से मिला और उनसे विधानसभा में इस गंभीर मुद्दे को उठाने की अपील की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वे वर्षों से कठिन हालात में सीमा के नजदीक खेती कर रहे हैं। लेकिन तारबंदी और रक्षा प्रयोजनों के लिए अधिग्रहण के चलते हजारों कनाल भूमि खेती से बाहर हो चुकी है। उनका कहना है कि जिस सरकारी भूमि पर वे पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं, उसका मालिकाना हक आज तक नहीं दिया गया। गिरदावरी खारिज होने से न तो उन्हें मुआवजा मिलता है और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ। बताया कि गोलियों और तनाव के बीच फसल उगाई, लेकिन अब वही जमीन उनसे छीनी जा रही है। किसानों ने मांग रखी कि सरकार किसानों को मालिकाना हक दे, ताकि वे सम्मानपूर्वक खेती कर सकें। उधर, विधायक ने मामले को विधानसभा में प्रभावी ढंग उठाने और केंद्रीय कृषि मंत्री को भी किसानों की मांग से अवगत करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें