कठुआ/हीरानगर। हीरानगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क क्षेत्र (यूटी कैपेक्स) के अंतर्गत 4.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। हीरानगर विधायक विजय शर्मा ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में सन्याल लिंक रोड का श्मशान घाट तक विस्तार, खानपुर से बच्छवाल तक सड़क निर्माण, सलालपुर से रिफ्यूजी बस्ती मुकंदपुर चौधरियां तक सड़क निर्माण, धमयाल लिंक रोड का विस्तार और दियालाचक में तरनाह नदी के पास श्मशान घाट का विकास शामिल है। इन कार्यों पर क्रमशः एक करोड़ 36 लाख, एक करोड़ बीस लाख, 90 लाख, 50 लाख और 18 लाख की लागत आएगी। विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।