फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेविल इलेवन ने महादेव क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया

Thu, 22 Jan 2026 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में डेविल इलेवन की टीम ने महादेव क्रिकेट क्लब की टीम को दो विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

महादेव क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर के मैच में महादेव क्रिकेट क्लब ने 114 रन बनाए। 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेविल इलेवन की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 8 विकेट गंवाकर पूरा कर लिया। डेविल इलेवन की टीम ने दो विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। डेविल इलेवन के खिलाड़ी अर्पण सिंह ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए और दो विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें