फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उपजिला अस्पताल बनी को मिली नए ओपीडी कॉम्प्लेक्स की सौगात

Thu, 22 Jan 2026 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी उपजिला अस्पताल को मिली ओपीडी नई इमारत की सौगातजागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनी को बुधवार एक नई सौगात मिली। एनएचपीसी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित ओपीडी कॉम्प्लेक्स भवन स्वास्थ्य विभाग को औपचारिक रूप से सौंप दिया।
विज्ञापन

एनएचपीसी सेवा-2 परियोजना के परियोजना प्रमुख मदन लाल शर्मा ने यह भवन ब्लॉक मेडिकल अधिकारी बनी, डॉ. देव राज मिश्रा को सौंपा। इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से लंबित स्वास्थ्य ढांचे की मांग पूरी हो गई है। उम्मीद है कि इस परियोजना से बनी जैसे दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। एनएचपीसी इससे पहले भी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए टीबी वार्ड, महिला वार्ड, एक्स-रे यूनिट और अतिरिक्त आवास उपलब्ध करवा चुका है।
इस अवसर पर डॉ. देव राज मिश्रा ने कहा कि अस्पताल ढांचे के विकास में यह योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। परियोजना प्रमुख मदन लाल शर्मा ने बताया कि एनएचपीसी की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सालाना स्तर पर लोगों के हित के लिए कार्य किए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें