फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जवानों को चाैकस रहने और आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया के निर्देश

Thu, 22 Jan 2026 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
एसओजी के जवानों को संबो​धित करते एसपी आप्रेशनसविज्ञ​प्ति
विज्ञापन
एसपी ऑपरेशंस बॉर्डर ने कैंप हीरानगर का दौरा कर लिया सुरक्षा का जायजा
विज्ञापन

कठुआ। एसपी ऑपरेशंस ने जवानों को हर समय चाैकस रहने, सख्त निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर एसपी ऑपरेशंस बॉर्डर और कंडी कठुआ ने कैंप हीरानगर का दौरा किया। उन्होंने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) लोअर कठुआ के जवानों के साथ बैठक की।
बैठक में डीएसपी ऑपरेशंस कठुआ सहित विभिन्न एसओजी कैंपों के इंचार्ज भी उपस्थित रहे। इस दौरान एसपी ऑपरेशंस ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए सतर्कता बढ़ाने, परिचालन तैयारियों को मजबूत करने और इकाइयों के बीच प्रभावी समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ऑपरेशंस ने एसओजी कर्मियों के हथियारों और उपकरणों का निरीक्षण भी किया और उनकी तैयारी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अनुशासन, पेशेवराना दक्षता और समर्पण के महत्व को दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें