कठुआ। विधानसभा बसोहली के अंतर्गत पंचायत घगरोड़ के खरमेथ गांव में सांसद निधि के तहत स्थापित हैंडपंप का विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने उद्घाटन किया गया।
उन्होंने बताया कि यह हैंड पंप क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल की मांग को ध्यान में रखते हुए लगाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप के चालू होने से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी और दैनिक जीवन की कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक बसोहली ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है।
उन्होंने इस लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह का आभार जताया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।