फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेना ने वीडीजी को दिया प्रशिक्षण

Thu, 22 Jan 2026 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सेना ने डुग्गन में वीडीजी को दिया प्र​शिक्षण विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कठुआ। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने डुग्गन ब्लॉक में विलेज डिफेंस ग्रुप्स (वीडीजी) के लिए हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग अभ्यास आयोजित किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वीडीजी सदस्यों की सतर्कता बढ़ाना, सुरक्षा बलों को सहयोग देना और क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करना था। इस कार्यक्रम में पुलिस स्टेशन बनी और पुलिस पोस्ट डुग्गन से जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सेना की ओर से पूर्व में भी वीडीजी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए वीडीजी सदस्यों को तैयार किया जा रहा है। भारतीय सेना की स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और बनी-मच्छेड़ी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की इस पहल से आतंकवाद के खिलाफ अभियान में और मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें