बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को खेले गए मैच में साईं क्रिकेट क्लब रेहान की टीम ने वी किचन फ्रेंड्स भड्डू की टीम को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
भड्डू की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 8 विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और दो विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। साईं क्रिकेट क्लब रेहान के बल्लेबाज आसिफ रिजवान वाणी ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। संवाद