फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीमा से लेकर हाईवे तक बढ़ेगी पहरेदारी

Wed, 21 Jan 2026 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पूर्व नाकों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, कीड़ियां गंडियाल मार्ग पर प्रदेश के बाहर से आन
विज्ञापन
एसएसपी ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

ठोस खुफिया जानकारी जुटाने के लिए संसाधनों को सक्रिय करने पर दिया बल
कठुआ। अब रात के नाकों के अलावा सीमा से लेकर हाईवे पर कड़ा पहरा रहेगा। गणतंत्र दिवस से पहले जिले में सुरक्षा प्रबंधों को और कड़ा करने की तैयारी कर ली है। एसएसपी कठुआ ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए हैं।
संसाधनों को सक्रिय कर ठोस खुफिया जानकारी जुटाने के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग नाकों पर चौबीसों घंटे सतर्कता बनाए रखने, सीमा नाकों को मजबूत करने, रणनीतिक स्थानों पर आकस्मिक संयुक्त नाके स्थापित करने, गश्त और निगरानी को तेज करने और संदिग्ध ड्रोन गतिविधि वाले क्षेत्रों में पर्याप्त बल तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसएसपी मोहिता शर्मा ने सुरक्षा समीक्षा और सहायक बहु-एजेंसी केंद्र बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईबी, सीआईडी‑काउंटर इंटेलिजेंस, सीआईडी‑स्पेशल ब्रांच के प्रतिनिधियों के साथ एसपी ऑप्स कठुआ मुकुंद तिबरेवाल, डिप्टी सीओ आईआरपी 19वीं बटालियन कठुआ केवी सिंह, एएसपी कठुआ राहुल चाढ़क और सभी एसडीपीओ स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में उच्च स्तर से प्राप्त विभिन्न सुरक्षा इनपुट्स पर विस्तार से चर्चा की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने संसाधनों को सक्रिय कर ठोस खुफिया जानकारी जुटाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग नाकों पर 24 घंटे सतर्कता बनाए रखने, सीमा नाकों को मजबूत करने, रणनीतिक स्थानों पर आकस्मिक संयुक्त नाके स्थापित करने, गश्त और निगरानी को तेज करने और संदिग्ध ड्रोन गतिविधि वाले क्षेत्रों में पर्याप्त बल तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर रात्रि नाके और घात लगाने की योजना बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी एसएचओ को निर्देश दिया कि वे गणतंत्र दिवस समारोह स्थलों के आसपास रहने वाले निवासियों और किरायेदारों की जनगणना कराएं। साथ ही होटलों और अन्य ठहराव स्थलों की प्राथमिकता से जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों के बीच प्रभावी और समन्वित प्रयास ही आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने की गारंटी देंगे। बैठक के बाद एसएसपी कठुआ ने जिला पुलिस लाइन कठुआ के विभिन्न सेक्शनों पीसीआर, ईआरएसएस, शहीद गैलरी तथा यूटी‑वाइड सीसीटीवी डी3सी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।

गणतंत्र दिवस से पूर्व नाकों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, कीड़ियां गंडियाल मार्ग पर प्रदेश के बाहर से आन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें