बिलावर। माघ महीने के ज्येष्ठ मंगलवार को बिलावर के नाज में स्थित हनुमान धाम में भक्तों ने प्राचीन हनुमान शीला के पास पहुंचकर भगवान हनुमान का गुणगान किया। मंगलवार सुबह 6 के बाद अलग-अलग इलाकों के भक्त नाज में स्थित हनुमान धाम में पहुंचना शुरू हो गए। यह क्रम दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। सुकराला, बिलावर, फिंतर, किशनपुर, देवल, फिंतर, भड्डू, पल्लन, परनाला, कोहग और मांडली इलाकों के भक्तों ने प्राचीन हनुमान शीला पर लड्डू, देसी घी के रोट और मौसमी फल चढ़ाकर बजरंगबली का गुणगान किया। स्थानीय अंकुश शर्मा, शिवकुमार, जितेंद्र कुमार और सुमित ने बताया कि ऐसी मान्यता है नाज में विराजमान भगवान हनुमान की शीला के पास जाकर जो भगवान बजरंगबली की पूजा करता है उसको सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।