फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अरु इलेवन ने महावीर प्लासी को 9 विकेट से हराया

Tue, 20 Jan 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को खेले गए मैच में अरु इलेवन की टीम ने महावीर प्लासी की टीम को 9 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

महावीर प्लासी की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 18 ओवर के मैच में महावीर प्लासी की टीम 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरु इलेवन की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को एक विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और नौ विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। अरु इलेवन के खिलाड़ी पवित्र सिंह ने 20 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें