फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेहत नोटिफिकेशन और काॅलिंग सुविधा होने से घड़ियों की बढ़ी मांग

Tue, 20 Jan 2026 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक घड़ियों के प्रति कम हो गया था लोगों का आकर्षण
विज्ञापन

कठुआ। मोबाइल फोन आने के बाद पारंपरिक घड़ियों के प्रति लोगों का आकर्षण कम हो गया था। समय देखने के लिए लोग अब फोन पर ही निर्भर हो गए थे। स्मार्ट वॉच के आगमन ने न केवल घड़ी को फिर से लोकप्रिय बनाया है बल्कि इसे आधुनिक जीवनशैली का अहम हिस्सा भी बना दिया है।
लिहाजा अब स्मार्ट वॉच अब केवल समय बताने तक सीमित नहीं है। इसमें स्वास्थ्य निगरानी, कॉलिंग, नोटिफिकेशन, फिटनेस ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, शरीर में ऑक्सीजन स्तर पर नजर रखने वाला सेंसर और नींद की गुणवत्ता पर नजर रखने जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यही कारण है कि युवा वर्ग इसे तेजी से अपनाता जा रहा है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि स्मार्ट वॉच की बहुउपयोगी सुविधाएं ही इसे पारंपरिक घड़ियों से अलग करती हैं। फैशन और स्टाइल के लिहाज से भी स्मार्ट वॉच ने अपनी जगह बना ली है। पारंपरिक घड़ियां अब ज्यादातर लोग फैशन के लिए खरीदते हैं, जबकि स्मार्ट वॉच को युवा रोजमर्रा की जरूरत मान रहे हैं। उनका कहना है कि परंपरागत घड़ियों की टिक-टिक अब स्मार्ट तकनीक में बदल रही है। स्मार्ट वॉच का ट्रेंड युवाओं की जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका है और आने वाले समय में इसकी मांग और बढ़ने की संभावना है।
स्मार्ट वॉच का ट्रेंड आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ेगा। यह आधुनिक जीवनशैली और तकनीकी जरूरतों के साथ पूरी तरह मेल खाती है। युवाओं के लिए यह केवल एक गैजेट नहीं बल्कि फिटनेस, संचार और स्टाइल का संपूर्ण पैकेज बन चुकी है।
विज्ञापन

ठाकुर कृपाल सिंह, कारोबारी

4 से 5 हजार रुपये तक की कीमत वाली इन घड़ियों में मुख्य रूप से बैटरी लाइफ, वॉटर रेसिस्टेंस और हेल्थ मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं मिलती है। इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग की सुविधा सबसे अहम है। इससे उन्हें अपने हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस लेवल और नींद की गुणवत्ता पर नजर रखने में आसानी होती है। इससे मिलने वाली ब्लूटूथ कॉलिंग, ऐप नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर मुख्य हैं।
- इशान, यूजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें