वीवा इलेवन ने शिवम इलेवन को 5 रनों से हराकर जीती ट्रॉफीआयोजक
राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
कठुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। गंडयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मुकाबले में वीवा इलेवन ने शिवम इलेवन को पांच रनों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वीवा इलेवन टीम के खिलाड़ी जतिन को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। जतिन को बेहतरीन गेंदबाजी कर तीन विकेट हासिल कर टीम की जीत दिलवाने में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गगन उपस्थित रहे जबकि जिला विकास परिषद सदस्य चड़वाल करण अत्री और पीएसआई गुलशन प्रताप सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।
मुख्य अतिथि गगन ने कहा कि युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। करण अत्री ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में टीम वर्क, अनुशासन और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। गुलशन प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए इस तरह के खेल आयोजन बेहद आवश्यक हैं। इस मौके पर एबीवीपी के नगर सह मंत्री हनी शर्मा, जिला संयोजक कुलबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।