फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को कश्मीर संभाग में बनाए जाने का विरोध

Tue, 20 Jan 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
नेशनल लॉ कॉलेज को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते स्थानीय लोगजागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। केंद्र शासित प्रदेश में प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को कश्मीर संभाग में स्थापित किए जाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को हीरानगर एसडीएम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि यह संस्थान जम्मू संभाग में स्थापित किया जाए। इस मौके पर पूर्व पार्षद संजय शर्मा ने कहा कि जम्मू के साथ हमेशा भेदभाव किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सत्ता में आने पर कहा था कि वे जम्मू को उसी तरह देखेंगे जैसे कश्मीर को देखते हैं लेकिन आज जम्मू के साथ बराबरी का व्यवहार नहीं हो रहा। शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से मिलने वाली अधिकांश योजनाओं और संस्थानों को कश्मीर की ओर मोड़ दिया जाता है, जबकि जम्मू की उपेक्षा की जाती है।
उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के साथ कश्मीर-केंद्रित सरकारों का भेदभावपूर्ण रवैया लंबे समय से चला आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी जम्मू के साथ भेदभाव हुआ तो लोग एक और आंदोलन के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें