फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोहली की तरह भारत के लिए बल्ला चमकाना चाहते हैं भव्यम

Sun, 18 Jan 2026 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भव्यम भगत
विज्ञापन
कठुआ के भव्यम भगत का राष्ट्रीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

कठुआ। कठुआ के भव्यम कोहली की तरह भारत के लिए बल्ला चमकाना चाहते हैं। देश और दुनिया में क्रिकेट के जरिए जम्मू कश्मीर का और खास तौर से कठुआ का नाम रोशन करने का सपना भागाचक के भव्यम ने देखा है।
आगामी 19 जनवरी से 24 जनवरी तक राजस्थान के सीकर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर टीम में उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल एवं युवा सेवा निदेशालय जम्मू-कश्मीर द्वारा खिलाड़ियों की सूची जारी किए जाने के बाद भव्यम के घर में उत्सव का माहौल है। भव्यम के पिता संतोष कुमार पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। उन्होंने बेटे के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले सप्ताह में जारी सूची में भव्यम का नाम शामिल नहीं था। मगर दूसरी सूची में उनका नाम आने से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। जगह-जगह से बधाई संदेश मिल रहे हैं। भव्यम क्रिकेट में बैटिंग ऑलराउंडर हैं। उनका चयन बडगाम में हुई अंतर-जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर हुआ। वे पिछले पांच वर्षों से रायल क्रिकेट अकादमी से जुड़कर पेशेवर क्रिकेट का प्रशिक्षण अपने कोच सर्वजीत सिंह से ले रहे हैं। भव्यम ने बताया कि उनका सपना भारतीय क्रिकेट के सितारे विराट कोहली की तरह बनकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें