कठुआ। जिला शिक्षा विभाग के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण ने अपना पदभार संभाल लिया है। शुक्रवार को कार्यभार संभालने पहुंचे केवल कृष्ण का अधीनस्थ कर्मचारियों ने स्वागत किया। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया।
पूर्व में कठुआ जिला शिक्षा योजना अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके केवल कृष्ण मौजूदा समय में सांबा जिला में मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। गत माह कठुआ के पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी राजीव अबरोल के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद उन्हें इस पद पर स्थानांतरित किया गया है। नए मुख्य शिक्षा अधिकारी का पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि कठुआ जिला के स्कूलों में अकादमिक शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया जाए।